बिहार

DARBHANGA:- परिषद चुनाव के लिए सर्वेश सिंह और डॉ. घनश्याम राय ने किया नामांकन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी रहे मौजूद

दरभंगा- 05 अक्टूबर। विधान विधान परिषद चुनाव को लेकर दरभंगा में सोमवार को एनडीए समर्थित प्रत्याशी सर्वेश सिंह एवं डॉ. घनश्याम राय ने नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर नामांकन सह आशीर्वाद सभा में बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत एनडीए के घटक दलों के नेता, विधायक, विधान पार्षद और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने दोनों प्रत्याशियों की जीत के लिए एनडीए कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया।

संजय सरावगी ने कहा कि यदि एनडीए के सभी साथी एकजुट होकर चुनाव में कमर कस लें तो हमारे दोनों प्रत्याशियों को जीतने से कोई रोक नहीं सकता। बिहार और केंद्र में एनडीए की सरकार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है और 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया गया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने महिला, युवा, किसान, गरीब, श्रमिक और समाज के सभी वर्गों के लिए काम किया है। ईडब्ल्यूएस आरक्षण का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से लाखों परिवारों के बच्चों को उच्च शिक्षण संस्थानों और मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश का अवसर मिला तथा सरकारी नौकरियों में भी लाभ मिला।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सुशासन से समृद्धि की ओर बढ़ने का काम हो रहा है। सरकार ने प्रत्येक प्रखंड में सरस्वती विद्या निकेतन और मॉडल स्कूल की दिशा में कार्य किया है। 700 विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए नीट कोचिंग की व्यवस्था की जा रही है। वहीं जिन प्रखंडों में डिग्री कॉलेज नहीं थे, वहां 211 डिग्री कॉलेज खोलने का निर्णय लिया गया और पढ़ाई भी शुरू हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि वित्त रहित संस्थानों के लिए वेतनमान, पटना में माता सीता विश्वविद्यालय, बेगूसराय में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के नाम पर विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर में शहीद जुब्बा सहनी विश्वविद्यालय, शिक्षण प्रशिक्षण विश्वविद्यालय और अन्य शैक्षणिक पहल बिहार सरकार की प्राथमिकताओं को दर्शाती हैं।

संजय सरावगी ने कहा कि अब चुनाव में बहुत कम समय बचा है। कार्यकर्ता पंचायत, गांव, प्रखंड और विधानसभा स्तर पर मतदाताओं तथा शिक्षकों से संपर्क कर एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में प्रथम वरीयता का मत देने की अपील करें। एनडीए पूरी तरह एकजुट है, जबकि महागठबंधन खंडित है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!