
बिहार विधान परिषद्: डाटा एंट्री ऑपरेटर के 35 पदों की नियुक्ति प्रक्रिया रद्द, टंकण जांच में अनुपस्थित 33 अभ्यर्थी अयोग्य घोषित
पटना, 19 नवंबर। बिहार विधान परिषद् सचिवालय ने विज्ञापन सं.- 02/2025 के तहत डाटा एंट्री ऑपरेटर के रिक्त 35 पदों पर सीधी भर्ती की पूरी नियुक्ति प्रक्रिया को रद्द कर दिया है।
बिहार विधान परिषद् सचिवालय (भर्ती एवं सेवा शर्तें) नियमावली, 2018 एवं विज्ञापन सं.- 02/2025 दिनांक 26.11.2025 के अधीन परिषद् सचिवालय में डाटा कोषांग में समूह-ग अराजपत्रित श्रेणी वेतन स्तर-4 में डाटा एंट्री ऑपरेटर के रिक्त 35 (पैंतीस) पदों पर नियुक्ति हेतु चयन प्रक्रिया में अंतिम परीक्षाफल में सफल घोषित किए गए कुल 33 अभ्यर्थियों की टंकण दक्षता (हिन्दी एवं अंग्रेजी) की व्यावहारिक दक्षता की जांच विषय-विशेषज्ञों के त्रिसदस्यीय पैनल द्वारा सीसीटीवी (हाई रेजोल्यूशन कैमरा) की निगरानी एवं दंडाधिकारी की उपस्थिति में दिनांक 18.11.2026 को मुख्य भवन में दो पालियों में आयोजित की गई थी।
इस जांच में शामिल होना सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य था। जो अभ्यर्थी इस जांच में शामिल नहीं होंगे, उन्हें अयोग्य घोषित किया जाएगा। दिनांक 18.11.2026 को आयोजित टंकण दक्षता जांच में 33 अभ्यर्थियों में से कोई भी अभ्यर्थी शामिल होने हेतु उपस्थित नहीं हुए।
बिहार विधान परिषद् सचिवालय (भर्ती एवं सेवा शर्तें) नियमावली, 2018 में निहित प्रावधानों, व्यावहारिक दक्षता जांच सूचना की शर्तों एवं प्राप्त विधिक परामर्श के आलोक में अंतिम परीक्षाफल में सफल घोषित किए गए निम्नलिखित 33 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित करते हुए परिषद् सचिवालय के स्था.का.आ.सं.-994, ज्ञापांक-3694(2)वि.प. दिनांक 22.09.2026 को निरस्त किया जाता है। तथा विज्ञापन सं.-02/2025 दिनांक 26.11.2025 के अधीन परिषद् सचिवालय में डाटा कोषांग में समूह-ग अराजपत्रित श्रेणी वेतन स्तर-4 में डाटा इंट्री ऑपरेटर के 35 (पैंतीस) पदों की नियुक्ति प्रक्रिया को रद्द किया जाता है।
संबंधित अभ्यर्थियों को इसकी सूचना आवेदन में अंकित मोबाईल नं. एवं ई-मेल पर प्रेषित है। यह आदेश माननीय कार्यकारी सभापति, बिहार विधान परिषद् के आदेश से जारी किया गया है।
अयोग्य घोषित 33 अभ्यर्थियों की सूची अविनाश कुमार सिंह,आदित्य प्रताप सिंह, दीपक कुमार सिंह, मयंक कुमार , धीरेन्द्र कुमार सिंह, मननजीत सिंह, संतोष कुमार, केएम रेनू कुमारी मिश्रा,पल्लवी कुमारी,गरिमा श्री,अरुण कुमार, विकास कुमार चौधरी,आशीष कुमार, संजय कुमार ,
सुमन कुमार, रूपेश कुमार, गौतम गोस्वामी, प्रज्ञा कुमारी , कविता कुमारी,अखिल रंजन, शिवेन्दु कुमार, प्रियंका कुमारी, कोमल कुमारी,निशांत कुमार,अंकिता राज, रवि राज, प्रतिभा कुमारी ,उमाशंकर तिवारी,नितेश गौरव,
कुणाल भारती, ज्योति कुमारी,अमन राज,राजेश किशोर शामिल है।



