
दिल्ली में चुनाव आयोग के SIR को लेकर विरोध तेज, CJI को 2000 लोगों की चिट्ठी
नई दिल्ली- 28 सितंबर। चुनाव आयोग की ओर से चल रही स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया को लेकर विरोध प्रदर्शन अब CEC तक पहुंच गया है। पहली घटना: भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) को पूर्व नेवी चीफ, पूर्व अधिकारियों, शिक्षाविदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं समेत करीब 2000 लोगों ने संयुक्त पत्र लिखा है। पत्र में मांग की गई है कि SIR की वैधता और इसकी प्रक्रिया का सुप्रीम कोर्ट द्वारा रिव्यू होने तक इस पर रोक लगाई जाए।
पत्र लिखने वालों का कहना है कि यह प्रक्रिया मतदाता सूची से जुड़े अधिकारों को प्रभावित कर सकती है। दूसरी घटना : वहीं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के दिल्ली स्थित आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने गेट और दीवारों पर कालिख पोत दी और ‘वोट चोर’ लिख दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा बढ़ा दी गई। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। चुनाव आयोग की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।



