
MADHUBANI:- सकरी चीनी मिल की पहल, राजनगर में किसानों को गन्ना की आधुनिक खेती का प्रशिक्षण
मधुबनी- 28 सितंबर। सकरी चीनी मिल द्वारा गन्ना प्रौद्योगिकी विस्तार कार्यक्रम के तहत राजनगर प्रखंड में एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को गन्ना की उन्नत खेती और उत्पादन बढ़ाने की तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान मुख्य रूप से इन 9 बिंदुओं पर चर्चा हुई। जिसमें शरदकालीन गन्ना बुआई सह फसल के साथ खेती,.गन्ना रकबा बढ़ाने के संबंध में क्षेत्र विस्तार योजना, 4 फीट पर गन्ना बुआई की आधुनिक कृषि तकनीक, यंत्रीकरण योजना एवं यंत्रीकरण संबंधी आधुनिक खेती, खर-पतवार नियंत्रण, गन्ना बंधाई, बीज उपचार एवं भूमि उपचार, मुख्यमंत्री गन्ना विकास योजना एवं किसान गन्ना आईडी तथा गन्ना खेती में जैविक उत्पाद का महत्व एवं जैविक उत्पाद योजना शामिल है। इस दौरान विशेषज्ञों ने किसानों से आधुनिक तकनीक अपनाकर पैदावार बढ़ाने और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।



