
बिहार के मदरसा एवं संस्कृत विद्यालय के शिक्षकों का 5 सितंबर तक वेतन- एरियर सहित भुगतान का आदेश, भुगतान में लापरवाही पर DPO पर होगी कार्रवाई
पटना- 19 अगस्त। बिहार के अनुदानित मदरसा एवं संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मियों का सात महिनों से लंबित वेतन एरियर सहित 05 सितंबर तक भुगतान करने का आदेश शिक्षा मंत्री ने शिक्षा विभाग को दिया है।
यह फैसला शिक्षा मंत्री मिथिलेश कुमार तिवारी ने शिक्षा विभाग की उच्च स्तरीय बैठक में लिया है। बैठक के बाद विभाग ने सभी क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं डीपीओ(स्थापना) को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।
शिक्षा मंत्री के निर्देश के बाद शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि 05 सितंबर से पहले बकाया वेतन भुगतान में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर समय पर मदरसा एवं संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों का भुगतान नहीं होता है, तो संबंधित जिले के डीपीओ (स्थापना) के खिलाफ सीधी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।



