
बिहार
मधुबनी जिले का बढ़ा मान: SDG कॉन्क्लेव 2026 में जिलाधिकारी पैनलिस्ट के रूप में आमंत्रित
मधुबनी – 20 अगस्त। विकसित बिहार 2047 के विजन को लेकर पटना में 20-21 अगस्त को ‘बिहार SDG कॉन्क्लेव 2026’ आयोजित की जाएगी। जिसमें मधुबनी के जिलाधिकारी आनंद शर्मा को पैनलिस्ट के रूप में आमंत्रित किया गया है। योजना एवं विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव डॉ. एन. विजया लक्ष्मी ने पत्र भेजकर उनसे “एकीकृत जिला योजना” विषय पर अपने अनुभव साझा करने का अनुरोध किया है। DM मधुबनी का जिला स्तरीय योजना, कार्यान्वयन, अंतर-विभागीय समन्वय और विकास कार्यक्रमों की निगरानी का अनुभव नीति-निर्माताओं के लिए बहुमूल्य होगा। यह मधुबनी जिले और पूरी प्रशासनिक टीम के लिए सम्मान की बात है।



