NRI अभिषेक किंग कुमार बनाएंगे, निरहुआ,आम्रपाली और अक्षरा सिंह के साथ फ़िल्म

भोजपुरी फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेता व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ, खूबसूरत अभिनेत्री आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह को लेकर भारतीय मूल के लंदन निवासी (एनआरआई) अभिषेक किंग कुमार फिल्म बनाने वाले हैं। वे दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे के साथ निरहुआ हिंदुस्तानी 4, प्रवेशलाल यादव व नीलम गिरी के साथ घूंघट में घोटाला 3 लेकर आ रहे हैं, जबकि भोजपुरी इंडस्ट्री में इन दिनों सबसे डिमांडिंग अभिनेत्री अक्षरा सिंह को 5 फिल्मों के लिए साइन किया है। इन सारी फिल्मों की शूटिंग अप्रैल माह में शुरू होने वाली। फिल्म की शूटिंग लंदन में होगी। इन सभी फिल्मों के प्री प्रोडक्शन का काम तेजी से चल रहा है।

वहीं, अपने इन प्रोजेक्ट्स को लेकर अभिषेक किंग कुमार ने कहा कि भोजपुरी इंडस्ट्री इन दिनों तेजी से ग्रो कर रही है। इसके दर्शक वर्ग की संख्या भी बड़ी है। इसलिए हम भोजपुरी में आने वाले दिनों में एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट्स लेकर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि हमारी अधिकांश फिल्मों की शूटिंग लंदन में ही होगी। हमने इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली है।

अभिषेक किंग कुमार ने बताया कि हमारी सभी फिल्में अलग-अलग जोनर की हैं, जिसकी कहानी एक से बढ़कर एक है। फिल्म की शूटिंग हम अप्रैल महीने से करने वाले हैं। अभिषेक ने कहा कि इंडिया और भोजपुरी से उनका पुराना नाता है। इसलिए वे अपने वतन और माटी के लिए कला के क्षेत्र में कुछ करना चाहते थे। ऐसे में उन्होंने भोजपुरी सिनेमा को चुना और एक के बाद कई फिल्मों के निर्माण की घोषणा कर दी है।

अभिषेक ने कहा कि दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह इस इंडस्ट्री के सबसे मंजे हुए स्टार हैं। वे हमारी फिल्म की कहानी में फिट भी आने वाले हैं। मुझे उम्मीद है कि हमारी फिल्म लोगों को खूब पसंद आए। उन्होंने कहा कि कला का दायरा नहीं होता है, इसलिए आज भोजपुरी सिनेमा सिर्फ यूपी- बिहार ही नहीं दुनिया भर में अपने नाम को बुलंद कर रही है। तभी आज हम भी सार्थक और मनोरंजक फिल्म को लेकर तैयार हुए हैं। खासकर महिला दर्शकों के लिए हमारी फिल्म में बहुत कुछ होने वाला है। बस थोड़ा इंतजार कीजिए और अपने सुपर स्टार कलाकारों को देखिए हमारी फिल्म में।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!