
बाबा बैद्यनाथ-बासुकीनाथ धाम पहुंचे मंत्री अरुण शंकर प्रसाद, परिवार संग किया जलाभिषेक
पटना/देवघर/दुमका, 16 अक्टूबर। बिहार सरकार के श्रम संसाधन, प्रवासी श्रमिक, युवा रोजगार और कौशल विकास मंत्री अरुण शंकर प्रसाद शुक्रवार को बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम पहुंचे। गले के सफल ऑपरेशन के बाद वे बाबा की आराधना के लिए दरबार पहुंचे थे।
मंत्री ने परिवार के साथ देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग और दुमका स्थित बासुकीनाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना और जलाभिषेक किया। सबसे पहले वे देवघर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती की पूजा कर सभी बिहारवासियों और देशवासियों के अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि बाबा भोलेनाथ की कृपा हमेशा बनी रहे। इसके बाद वे परिवार के साथ बासुकीनाथ धाम पहुंचे। वहां भी राज्य और देश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
पूजा-दर्शन के बाद मंत्री ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ और बासुकीनाथ धाम आस्था के बड़े केंद्र हैं। यहां आकर मन को शांति मिलती है।
गौरतलब है कि मंत्री का कुछ दिन पहले गले का सफल ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन के बाद वे सीधे बाबा के दरबार में आशीर्वाद लेने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी सुनैना देवी समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे।



