
दीपावली-छठ में भी चलेगा मुख्यमंत्री सचिवालय, 20 आशुलिपिकों की हुई प्रतिनियुक्ति
पटना, 07 नवंबर। दीपावली और छठ पूजा, 2026 के अवकाश के दौरान भी मुख्यमंत्री सचिवालय का कामकाज सुचारू रूप से चलता रहेगा। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने बिहार सचिवालय आशुलिपिक सेवा के 20 पदाधिकारियों / कर्मियों को मुख्यमंत्री सचिवालय में प्रतिनियुक्त किया है।
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह कर्मी 08.11.2026 और 15.11.2026 से 16.11.2026 तक मुख्यमंत्री सचिवालय में कार्य करेंगे, ताकि अवकाश अवधि में कार्य व्यवस्था बाधित न हो।
किनकी हुई प्रतिनियुक्ति? पूरी सूची। मो. अबु रजा कैश, वरीय प्रधान आप्त सचिव बिहार भूमि न्यायाधिकरण, पटना, मो. अफजल अहमद, वरीय प्रधान आप्त सचिव पंचायती राज विभाग, बिहार, पटना, बिजेन्द्र प्रसाद, वरीय प्रधान आप्त सचिव पर्यटन विभाग, बिहार, पटना, विजय कुमार, प्रधान आप्त सचिव वाणिज्य-कर विभाग, बिहार, पटना, सुजीत कुमार, प्रधान आप्त सचिव बिहार मानवाधिकार आयोग, पटना, बिरजू कुमार, प्रधान आप्त सचिव बिहार सूचना आयोग, पटना, मो. सज्जाद हुसैन, प्रधान आप्त सचिव बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार, मो. सोहैल, निजी सहायक अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार, पटना, सुशील चन्द्र, निजी सहायक बिहार तकनीकी सेवा आयोग, पटना, संदीप कुमार, निजी सहायक निगरानी विभाग, बिहार, पटना, प्रभात कुमार, आशुलिपिक श्रम संसाधन विभाग, बिहार, पटना, रंजीत नारायण, आशुलिपिक शिक्षा विभाग, बिहार, पटना, राजू कुमार, आशुलिपिक जल संसाधन विभाग, बिहार, पटना, विशाल राज, आशुलिपिक स्वास्थ्य विभाग, बिहार, पटना, राजीव रंजन, आशुलिपिक नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार, पटना, मो. अताउल्लाह,आशुलिपिक वाणिज्य-कर विभाग, बिहार, पटना, सागर कुमार, आशुलिपिक लघु जल संसाधन विभाग, बिहार, पटना, मनोज कुमार,आशुलिपिक बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग, पटना, नारेन्द्र कुमार, आशुलिपिक पथ निर्माण विभाग, बिहार, पटना, श्रीनिवास कुमार, आशुलिपिक वित्त विभाग, बिहार, पटना



