
बिहार
शिक्षा मंत्री ने की विभागीय समीक्षा, समय पर पाठ्यपुस्तक उपलब्ध कराने का निर्देश
पटना, 16 अक्टूबर। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को विकास भवन स्थित मदन मोहन सभागार में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विद्यालयों में समय पर पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराने, अतिथि एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों की सेवा लेने, रिक्त पदों पर संविदा के आधार पर नियुक्ति, कायाकल्प अभियान तथा शिक्षकों एवं कर्मचारियों से जुड़े लंबित मामलों के समयबद्ध निष्पादन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
इस दौरान शिक्षा मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा कर शैक्षणिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।



