
MADHUBANI:- ससुराल जा रही महिला को ट्रैक्टर ने कुचल, मौत
मधुबनी- 28 जून। फुफेरे भाई के साथ बाइक पर बैठकर ससुराल जा रही महिला को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। जिससे महिला की मौत मौके पर ही हो गई। मामला, अरेर थाना क्षेत्र के एरुआ गांव की है। जहां महिला अकौर गांव से ससुराल केरवार के लावा टोल एरुआ होते हुए जा रही थी। एरुआ पूल के निकट विपरीत दिशा से मिट्टी खनन कर तेजी से आ रहे ट्रैक्टर के चपेट में महिला आ गई।
हालांकि, बाइक चला रहे युवक को खरोंच तक नहीं आई। दुर्घटना होते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई। इसी बीच ट्रैक्टर चालक फरार होने में सफल हो गया। मृत महिला की पहचान केरवार लावा टोल के रामजतन मुखिया के 45 वर्षीय पत्नी जीवछि देवी के रूप में हुई है। उधर, दुर्घटना की सूचना मिलते ही अरेर थाना पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर परिजनों को मौके पर बुलाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया। जबकि, ट्रैक्टर और बाइक को पुलिस ने जब्त कर थाना ले गई।
मृतका के पति दिल्ली में मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते है। मृतका को एक लड़की और तीन लड़के है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। उधर, ग्रामीणों ने खेत बघार में अनवरत हो रहे मिट्टी खनन पर चिंता जाहिर क्या हुए कहा कि, मिट्टी खनन के कारण गांव में ट्रैक्टर तेज और लापरवाही से परिचालन होती है। खनन विभाग और परिवहन विभाग को ऐसे पर कार्रवाई करना चाहिए।



