
MADHUBANI: राजद की कविता कुमारी का निधन, पार्टी जनों ने जताया शोक
मधुबनी- 01 जून। राष्ट्रीय जनता दल महिला प्रकोष्ठ की खजौली प्रखंड के प्रधान महासचिव कविता कुमारी का निधन हो गया। उनके निधन से राजद नेताओं में शोक की लहर फैल गई। राजद महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रेणु यादव ने उनके घर पहुंचकर उनके स्वजनों से मिलकर सान्त्वना दिया। शोक प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि कविता कुमारी राजद महिला प्रकोष्ठ को सदैव मजबूती प्रदान की। जिला राजद प्रवक्ता इंद्रजीत राय ने बताया कि कविता कुमारी समाजवादी विचारधारा के समर्पित कार्यकर्ता थी। उनके निधन से पार्टी को जिला की राजनीति में बड़ी क्षति पहुंची है।
कविता कुमारी के निधन पर पूर्व उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ, जिलाध्यक्ष रामाशीष यादव, बृजकिशोर यादव, रामकुमार यादव, राजकुमार यादव, प्रशांत मंडल, निशांत मंडल, उमेश राम, वीरेंद्र यादव, रामसागर पासवान, ओमप्रकाश यादव, इंद्रभूषण यादव सहित अन्य ने गहरी शोक प्रकट की है।


