MADHUBANI: घोघरडीहा की सड़कों का नवनिर्माण के लिए मिथिलांचल संघर्ष समिति का आंदोलन का ऐलान
मधुबनी- 01 जेन। मिथिलांचल संघर्ष समिति की बैठक जिले के घोघरडीहा बाजार के हनुमान मंदिर के स्थित समिति कार्यालय में गौरीशंकर यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 17 जून को समिति के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन के बाद इलाके की करीब आधा दर्जन जर्जर और बदहाल सडकों का चौड़ीकरण के साथ नवनिर्माण की मांग को लेकर चरणबद्ध जोरदार आंदोलन शुरु करने का निर्णय लिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए समिति अध्यक्ष गौरीशंकर यादव ने कहा कि घोघरडीहा के हनुमान चौक से हटनी तक करीब 4 किलोमीटर की सिंगल सड़क चौड़ीकरण होना चाहिए। सिंगल सड़क वर्षों से जर्जर होकर गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। सिंगल जर्जर सड़क पर आए दिन दुर्घटना आम बात बन चुकी है। बारिश के दिनों में इस गड्ढनुमा जर्जर सड़क पर जलजमाव से सड़क तालाब जैसी दिखने लगती है। लोगों का पैनल चलना मुश्किल हो जाता है। भारी वाहनों ट्रैक्टर, ट्रकों की आवाजाही से इस सड़क की हालत पूरी खराब हो गई है।
उन्होंने बताया कि घोघरडीहा किशनीफट्टी से परसा बसुआरी होकर निर्मली मिलान पथ करीब 7 किलोमीटर वाली सड़क जर्जर बनी है। इस सड़क का भी चौड़ीकरण की जरूरत है। परसा बसुआरी हाल्ट से गोरगमा जाने वाली करीब छह किलोमीटर की दूरी वाली मुख्य सड़क सालों से जर्जर है। इन जर्जर सड़कों का नवनिर्माण के लिए सालों से लगातार आवाज उठाने के बाद भी शासन-प्रशासन की नजर इस सड़क की ओर नहीं पहुंच सकी है। इस सड़क की चौड़ीकरण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा परसा बसुआरी हाल्ट से गोरगमा जाने वाली मुख्य सड़क का वर्षों से जर्जर बना है। इस सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं। बारिश, बाढ़ के समय जलजमाव से स्थिति बदतर हो जाती है। इस सड़क की बदहाली के चलते आसपास के गांवों के लोगों, स्कूली बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि समिति द्वारा पिछले कई सालों से आम लोगों से जुड़े समस्यों को लेकर निरंतर संघर्ष किया जाता रहा है। सामाजिक कुरीति को दूर करने के साथ-साथ युवाओं, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाता रहा है। नशा के खिलाफ और पर्यावरण संरक्षण जैसे सामाजिक सरोकार को लेकर जागरुकता अभियान चलाया जाता है। उन्होंने कहा कि मिथिलांचल संघर्ष समिति सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार आवाज उठाती रही है।कल्याणकारी कार्यों को धरातल पर उतारने में प्रहरी की भूमिका अदा करता रहा है।
बैठक में समिति के सचिव धर्मेंद्र कुमार मंडल, संयोजक सह पूर्व मुख्य पार्षद शंकर झा, राजेंद्र प्रसाद यादव, महादेव यादव, लक्ष्मण कामत, विजय यादव, प्रदीप कुमार सहित समिति के अन्य सदस्यों ने हिस्सा लिया।



