
बिहार
भारत-नेपाल सीमा पर 81 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल जब्त
मधुबनी- 06 नवंबर। 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर ने भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है। ‘जी’ समवाय जानकीनगर के जवानों ने 81 लीटर नेपाली शराब जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। तस्करी में प्रयुक्त एक बाइक और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान जिला मधुबनी निवासी के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने नेपाल के दुबही गांव स्थित शराब की दुकान से शराब लाकर भारत में चंपा गांव के एक व्यक्ति को पहुंचाने की बात बताई। 48वीं वाहिनी SSB जयनगर द्वारा भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों एवं शराब तस्करी की रोकथाम के लिए लगातार सतर्कता एवं निगरानी रखी जा रही है।



