
धनतेरस पर मधुबनी में धूम, एसबी मोबाइल मार्ट में हुई भव्य लक्ष्मी-गणेश पूजा
मधुबनी- 06 नवंबर। धनतेरस के शुभ अवसर पर शुक्रवार को शहर के प्रतिष्ठानों और घरों में माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। शहर के स्टेशन चौक स्थित एसबी मोबाइल मार्ट मॉल में पूजा में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। संचालक आदित्य नारायण गुप्ता ने लोगों के सुख-समृद्धि की कामना की।
इधर, सुबह से ही महिलाओं ने घरों की साफ-सफाई कर पूजा स्थल को फूलों और रंगोली से सजाया। शाम को शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति स्थापित कर धूप, दीप, अक्षत, पुष्प, मिठाई और फल अर्पित किए गए।
पूजा के दौरान लोगों ने “ऊँ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद” मंत्र का जाप किया और परिवार में धन, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
धनतेरस पर खरीदे गए नए बर्तन, सोना-चांदी, सिक्के और झाड़ू की भी लक्ष्मी-गणेश के सामने रखकर पूजा की गई। मान्यता है कि इस दिन लक्ष्मी-गणेश की पूजा करने से घर में कभी धन की कमी नहीं होती।
दुकानों और प्रतिष्ठानों में भी व्यापारियों ने बही-खाता, तराजू और तिजोरी की पूजा की। मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पूजा के बाद प्रसाद वितरण किया गया और घरों के मुख्य द्वार पर दीप जलाकर दीपोत्सव की शुरुआत की गई।



