मनोरंजन

‘राइज एंड फॉल 2’ के विजेता बने शहजाद पूनावाला

रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ के दूसरे सीजन का फिनाले हो गया है। शहजाद पूनावाला ने शो की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। उन्हें चमचमाती ट्रॉफी के साथ 35 लाख रुपये की पुरस्कार राशि भी मिली है। वहीं, प्रियंका चाहर चौधरी पहली रनर-अप और गौतम गुलाटी दूसरे रनर-अप रहे। जीत के बाद शहजाद ने घोषणा की कि वह इनाम में मिली पूरी रकम बिहार और असम के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए दान करेंगे।

अपनी जीत पर खुशी जाहिर करते हुए शहजाद ने कहा कि शो का सफर उनके लिए आसान नहीं था। इस दौरान उन्हें लगातार खुद को परिस्थितियों के अनुसार ढालना पड़ा और कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। कई बार उनके मन में संदेह भी आया, लेकिन उन्हें खुद पर भरोसा था कि वह जीत हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ट्रॉफी हाथ में आने के बाद उनका यह विश्वास सच साबित हुआ है। उन्हें शो के दौरान लिए गए अपने फैसलों और बनाए गए रिश्तों पर गर्व है।

शहजाद ने शो के निर्माताओं, एमएक्स प्लेयर और बनिजे एशिया का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस मंच ने उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया। वह ट्रॉफी के साथ कई यादगार अनुभव और अच्छी यादें लेकर लौट रहे हैं। उनके मुताबिक, शो के दौरान बने रिश्ते, हंसी-मजाक और चुनौतियां उनके लिए पुरस्कार से भी बढ़कर हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!