बिहार

बलिराजगढ़ गोलीकांड: पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव, मंच से गरजे— “जात देखकर, धर्म देखकर पुलिस गोली चला रही है”

मधुबनी, 05 नवंबर। बाबूबरही प्रखंड के बलिराजगढ़ में हुए गोलीकांड ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। इस घटना में अशोक यादव की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद गुुरुवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव पीड़ित परिवार से मिलने बलिराजगढ़ पहुंचे। उनके पहुंचते ही पूरे गांव में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

पीड़ित परिवार के बीच बैठकर तेजस्वी यादव ने उनकी बात सुनी, ढांढस बंधाया और न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।
पीड़ितों के बीच बैठकर तेजस्वी यादव ने कहा कि फोन पर बात हुई थी और यहाँ के लोगों की इच्छा थी कि हम इन लोगों के बीच में आएं। घटना जो हुआ था, दिल दहला देने वाला घटना हुआ। अशोक यादव जी की हत्या कर दी गई, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो क्या हो सकता है, सब कुछ भगवान भरोसे है।
उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक परिवार की घटना नहीं है, यह पूरे समाज के लिए चिंता की बात है। अगर पुलिस ही गोली चलाने लगे तो आम आदमी कहां जाएगा।

अपने संबोधन में तेजस्वी यादव ने पुलिस की कार्यशैली पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी मधुबनी जिला में रोशन यादव की जेल में हत्या कर दी गई। मुजफ्फरपुर में भी यादव समाज के व्यक्ति को पुलिस द्वारा, दरोगा द्वारा गोली मार दी गई, कोई कार्रवाई नहीं हुई। जात देखकर, धर्म देखकर पुलिस गोली चला रही है। इस बयान के बाद पंडाल में मौजूद लोगों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। लोग लगातार न्याय की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगे।

तेजस्वी यादव ने मंच से बताया कि उन्होंने इस मामले को लेकर प्रशासन से बात की है। उन्होंने कहा प्रशासन के लोगों से, DM-SP से बात की है और कहा है कि जब तक वो आरोपी अपराधी गिरफ्तार नहीं होता, हम लोग चुपचाप बैठने वाले नहीं हैं। अभी सूचना मिली है कि वो नेपाल में छिपा हुआ है।

उन्होंने मांग की कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। अगर गिरफ्तारी में देरी हुई तो आंदोलन और तेज होगा।

अपने भाषण के दौरान तेजस्वी यादव ने माइक हाथ में लेकर भीड़ से सीधा सवाल पूछा कि जिसने हत्या की है, उसका एनकाउंटर होना चाहिए कि नहीं होना चाहिए?” इस पर पूरी भीड़ ने एक स्वर में कहा कि “होना चाहिए।”
तेजस्वी यादव ने कहा कि पार्टी के सभी नेता इस मामले को देख रहे हैं और जल्द से जल्द अगर गिरफ्तार नहीं हुआ, एनकाउंटर नहीं हुआ तो हम लोग शांत बैठने वाले नहीं हैं।

अपने संबोधन के अंत में तेजस्वी यादव ने लोगों से एकजुट रहने की अपील की। उन्होंने कहा हम लोगों को एक होकर इस लड़ाई को लड़ना है, पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना है। उन्होंने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि राजद इस लड़ाई में उनके साथ खड़ी है और हर स्तर पर मदद करेगी।
इस दौरान पूर्व मंत्री समीर कुमार महासेठ, राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, राजद के कई बड़े नेता भी मौजूद रहे। पीड़ित परिवार ने तेजस्वी यादव के सामने अपनी पूरी बात रखी और न्याय की गुहार लगाई। रात में भी सैकड़ों की संख्या में लोग तेजस्वी यादव को सुनने के लिए डटे रहे। लोग अपने मोबाइल से वीडियो और फोटो बना रहे थे। पुलिस की टीम भी सुरक्षा में तैनात थी। बता दें कि बलिराजगढ़ में ASI की गोलीबारी में अशोक यादव की मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए थे। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। पीड़ित परिवार और ग्रामीण लगातार आरोपी पुलिसकर्मी की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!