
बिहार
भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की कार्रवाई, 11.625 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी, 06 नवंबर। मधुबनी जिला अंतर्गत 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), जयनगर ने भारत-नेपाल सीमा पर ‘ई’ समवाय गंगौर के जवानों ने आसूचना के आधार पर 11.625 लीटर नेपाली विदेशी शराब जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जवानों ने सीमा स्तंभ संख्या- 291/14 के समीप एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। तलाशी के दौरान उसके कार्टून एवं बोरी से कुल 11.625 लीटर नेपाली विदेशी शराब बरामद हुई।
48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल(एसएसबी) जयनगर द्वारा भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों की रोकथाम और सीमा क्षेत्र में सतर्क निगरानी के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।



