
MADHUBANI:- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का राजद ने फूंका पुतला, इस्तीफे की मांग
मधुबनी- 25 सितंबर। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का राजद कार्यकर्ताओं ने नगर थाना चौक के समक्ष पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान राजद नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि ज्ञानेश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। सबसे पहले उन्हें निष्कासित किया जाना चाहिए।
नेताओं ने चुनाव आयोग के घटनाक्रम को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग की है। कहा कि चुनाव आयोग पर मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियां अत्यंत गंभीर हैं। मतदाता सूची की शुचिता और वोट की रक्षा करना चुनाव आयोग की प्राथमिक जिम्मेदारी है, जिसमें आयोग विफल रहा है। लोकतंत्र में ‘वोट ही नींव है’ और यदि उसी में कथित तौर पर छेड़छाड़ और धांधली होती है तो यह पूरे लोकतांत्रिक ढांचे के लिए खतरा है।
राजद ने मांग की है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के नाम पर मतदाता सूची में नाम जोड़ने-हटाने की प्रक्रिया में हुई कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।
मौके पर पूर्व विधायक सह निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामाशीष यादव,वीर बहादुर राय,राजद के पूर्व प्रदेश महासचिव हनुमान प्रसाद राउत,विष्णुदेव सिंह यादव, चन्द्रशेखर झा सुमन, निवर्तमान नगर अध्यक्ष पप्पू कुमार,सुरेंद्र कुमार चौधरी, संतोष यादव, सोनू यादव, राम कुमार यादव, प्रकाश यादव, संजय यादव, राजेन्द्र यादव, उमेश कुमार राम, प्रदीप प्रभाकर,पवन यादव, ओम प्रकाश यादव, अरुण कुमार यादव, जकी अहमद, अमरेन्द्र चौरसिया, सुशांत यादव, मो. मन्नान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।



