
बिहार
MADHUBANI:- खेत देखने गए कारी सदाय की सर्पदंश से मौत
मधुबनी-25 सितंबर। बरसात के मौसम में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ गयी है। इसी क्रम में कलुआही प्रखंड अंतर्गत प्रिशूलिया बरदेपुर गांव के निवासी 65 वर्षीय कारी सदाय खेत देखने गए थे, जहां सांप के काटने से मौत हो गई। बताया जाता है कि कारी सदाय खेत देखने के लिए गए थे। इसी दौरान खेत में मौजूद सांप ने उन्हें काट लिया। सर्पदंश के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों एवं आसपास के लोगों द्वारा उन्हें इलाज के लिए ले जाने का प्रयास किया गया, परंतू उनकी मौत रास्ते में ही गयी।
इधर ग्रामीणों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग किया है कि गांवों में जागरूकता अभियान चलाने के साथ-साथ सरकारी अस्पतालों में सर्पदंश के इलाज की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि ससमय पर उपचार मिलने से लोगों की जान बचाई जा सके।



