
MADHUBANI: भू-माफियाओं में अंचल प्रशासन और पुलिस का खौफ खत्म, खेसरा 570 पर रात के अंधेरे में भराई जा रही मिट्टी
मधुबनी- 20 जुलाई। जिला मत्स्य विभाग और रहिका अंचल कार्यालय के अनुसार अब तक सैरात सूची में शामिल खेसरा संख्या- 570 की भूमि (लोक भूमि) पर भू-माफियाओं द्वारा अतिक्रमण की प्रयास पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग रहा है।जानकारी के अनुसार 20 जुलाई सोमवार देर रात खेसरा संख्या- 570 की भूमि पर कई ट्रेक्टर से मिट्टी भराई किया जा रहा है। जिससे लगता है कि भू-माफियाओं में रहिका अंचल प्रशासन और पुलिस का खौफ समाप्त सा हो गया है।
बतादें कि माह जुलाई के दूसरे सप्ताह में भी इस भूमि पर रात्रि में करीब आधा दर्जन ट्रैक्टर से मिट्टी भराई कार्य किया गया था। हालांकि इसके दूसरे दिन रहिका अंचल अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति से अवगत हुए थे।
खेसरा 570 की भूमि पर भू-माफियाओं द्वारा लगातार दूसरी बार मिट्टी भराई कार्य किया जाना साबित करता है कि भू-माफिया प्रशासन पर भारी पड़ रहा है। बता दें कि दो माह पूर्व जिला मत्स्य पदाधिकारी द्वारा रहिका अंचल अधिकारी को नगर निगम क्षेत्र के 32 अतिक्रमित पोखर-जलकर की सूची सौंपते हुए सीमांकन कर अतिक्रमण मुक्त करने की करने का निर्देश दिया गया था। इस निर्देश के बाद भी भू-माफिया द्वारा खेसरा 570 पर मिट्टी बढ़ाने का कार्य किया जाना कई सवाल खड़ा कर दिया है।



