
MADHUBANI: गंगासागर तालाब के पास क्लिनिक के जनरेटर को लेकर दबंगई का मामला आया सामने
मधुबनी- 17 अगस्त। शहर के काली मंदिर परिसर गंगासागर तालाब के उत्तर एक प्रसिद्ध चिकित्सक के एक कर्मी के साथ रविवार की रात दबंगई का मामला सामने आया है। चिकित्सा कर्मी के अनुसार एक व्यक्ति ने खुद को इंद्र पूजा समिति का पदाधिकारी होने का दावा करते हुए क्लिनिक स्थित रखे जनरेटर को हटाने की धमकी दी गई। धमकी देते हुए उसने कहा कि अगर जनरेटर नहीं हटाया गया तो इसके बदले मोटी रकम देनी होगी। चिकित्सा कर्मी ने बताया कि जनरेटर नाला की जमीन पर रखा गया है। इसका तालाब परिसर से कहीं कोई लेना-देना नहीं है। इसके बावजूद धमकी दी गई है।
उक्त व्यक्ति द्वारा आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया। इस घटना को लेकर कॉलोनी के लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है कर्मी ने यह भी बताया कि करीब 6 माह पहले भी के एक लीजधारक के एक व्यक्ति द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया था। उस मामले में नगर थाना को शिकायत की गई थी।



