बिहार

MADHUBANI:- सेवानिवृत्त शिक्षक से एक लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस

मधुबनी- 01 जून। राजनगर थाना क्षेत्र के रांटी-जलधारी रोड के बीच में अवकाश प्राप्त शिक्षक पीएनबी बैंक मधुबनी से पैसे निकासी कर अपने घर की ओर जा रहा था, उसी दौरान रांटी-जलधारी रोड के बीच नार्थ बिहार पावर हाउस के पास बाइक से पीछा कर रहे अपराधीयो ने पैसे से भरे बैग की छिंनतई की घटना को अंजाम दिया।

पीड़ित राजेंद्र चौधरी ने बताया कि मैं PNB शाखा बैंक से 1 लाख 20 हजार रुपए का निकासी कर चंद्र मेडिकल से दवा लेकर जब मैं बाहर निकला एक आदमी से मिलने के लिए उसी रोड में जा रहा था इसी बीच कुछ ही दूर जाने के बाद नार्थ बिहार पावर हाउस के पास पीछे से तेज रफ्तार में बाइक पर दो अपराधी आया और मेरे पास पैसे से भरे बैग लेकर वह गया फरार।

पीड़ित हल्ला करते रहे लेकिन तब तक अपराधियों ने छिंनतई की घटना को अंजाम देते हुए घटनास्थल से फरार हो गया, वही पीड़ित ने बताया कि 10 जून को नतनी की शादी है।इसको लेकर हमें मधुबनी आना था, इसी लिए हमने मधुबनी में ही पीएनबी बैंक से पैसा निकासी कर लिया। 73 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक राजेंद्र चौधरी लदनिया थाना क्षेत्र के महथा गांव निवासी है। जिसके बाद इस घटना की सूचना राजनगर थाना क्षेत्र को दी गई सूचना पाते ही थाना घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी की छानबीन शुरू कर दिया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button