
MADHUBANI:- जिला कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष बने मुकेश पंजियार
मधुबनी, 25 अगस्त। जिला कुश्ती संघ, मधुबनी के पदाधिकारियों के निर्वाचन में संघ के कोषाध्यक्ष पद पर शहर के सुभाष चौक निवासी मुकेश पंजियार को सर्वसम्मति से चयन किया गया है।
जिला कुश्ती संघ के सचिव पप्पू यादव द्वारा जारी पत्र (पत्रांक DWA/07/26) के अनुसार, मुकेश पंजियार कोषाध्यक्ष पद हेतु प्रस्तावित किया गया था, जिसपर सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति प्रदान की। पत्र में कहा गया है कि मुकेश पंजियार का निर्वाचन तत्काल प्रभाव से प्रभावी होगा। वे संघ के संविधान, नियमावली एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप कोषाध्यक्ष के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
संघ की वित्तीय व्यवस्था, आय-व्यय के अभिलेखों एवं अन्य संबंधित वित्तीय कार्यों के सुचारू एवं पारदर्शी संचालन में अपना दायित्व निभाएंगे। इस संबंध में सूचना राज्य कुश्ती संघ (बिहार) और जिला खेल पदाधिकारी, मधुबनी को भी प्रेषित की गई है।



