मधुबनी- 12 नवंबर। खिरहर थाना क्षेत्र के एक गांव में 26 वर्षीय विवाहिता के साथ दुष्कर्म के बाद मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर बेहोशी की हालत में धान के खेत में फेंक देने का मामला सामने आया है। मामले की खुलाशा तब हुआ जब दो दिन बाद होश आने पर पीड़ित महिला किसी तरह अपने घर आकर अपनी मां से आपबीती बताई। घटना गुरुवार रात 8 बजे की बताई जा रही है। वहीं सीएचीसी में पुत्री का ईलाज करवाने आयी पीड़िता की मां ने बताया कि मेरी पुत्री को ससुराल वाले छोड़ दिए हुए हैं। तबसे हमारे यहां ही रहती है। गुरुवार की रात पुत्री शौच के लिए बाहर निकली, लेकिन वापस घर नहीं लौटने पर हमलोग दो दिनों से खोजबीन में लगे हुए थे। शनिवार की सुबह करीब 11 बजे जख्मी हालत में मेरी पुत्री जब घर लौटी, तो बतायी कि मंगराहठा गांव निवासी सनीचर खतबे ने जबर्दस्ती उठाकर राइमा गांव के बधार में एक धान के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। जिसका विरोध करने पर गंभीर रूप से मारपीट कर बेहोश कर फेंक दिया।
इधर दो दिन बाद जब महिला किसी तरह घर आयी, तो आनन फानन में परिजनों ने उसे जख्मी हालत में सीएचीसी उमगांव भर्ती करायी। जहां हालात गंभीर देखते हुए पीड़ित विवाहिता को प्राथमिकी उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेंस से मधुबनी सदर भेज दिया गया। हालांकि पीड़िता के द्वारा स्थानीय पुलिस को मामले की लिखित शिकायत नहीं किया गया है।चिकित्सक ने बताया कि पीड़ित महिला को पूरा चेहरा में जख्म व सूजन है। आंख भी खोल नही पा रही है। इस बबात थानाध्यक्ष अंजेश कुमार ने बताया कि घटना की लिखित शिकायत मिलते ही आगे की कार्रवाई होगी।
