मधुबनी- 19 फरवरी। बिस्फी प्रखंड क्षेत्र के प्लस टू उच्च विद्यालय नाहस खंगरैठा के समीप प्रखंड राजद कार्यालय का विधिवत उद्घाटन राज्यसभा सांसद डॉ फैयाज अहमद,प्रखंड अध्यक्ष जयजयराम यादव एवं महिला प्रखंड अध्यक्ष रुचि कुमारी ने संयुक्त तौर पर फीता काटकर किया। कार्यालय उद्घाटन के बाद राज्यसभा सांसद डॉ अहमद ने कहा कि भाजपा के लोग सिर्फ वोट की राजनीति करते हैं। देश की जनता परेसान है, भारत सरकार चुनाव पूर्व जो भी वादा किया, वह सब झूठा साबित हुआ। कार्यक्रम को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विष्णुदेव यादव, मोहन यादव,डॉ असलम,मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता सत्यनारायण यादव,प्रो. औसाफ लड्डन,अजीतनाथ यादव,मो.कामील,नरेश कुमार निराला,श्याम लाल यादव,विजय चन्द्र घोष, शत्रुघ्न सिन्हा,रामवतार रमण सहित कई नेता मौजुद थे।
