मधुबनी- 22 मार्च। नगर थाना क्षेत्र में गोली चलाने वाले अपराधियों के घर ढ़ोल नगाड़े के साथ इस्तेहार चिपकाया गया। जबकि सरेंडर करने के लिए उक्त अपराधियों को चेतावनी भी दी गयी। मालूम हो कि बीते दिनों नगर थाना क्षेत्र स्थित गंगा सागर बस स्टैंड के पास वार्ड पार्षद आशीष झा ने कैलाश साह के पुत्र पर फायरिंग कर दी। उक्त फायरिंग में गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे। जहां जख्मी के फर्द बयान पर नगर थाने में वार्ड संख्या-06 के पार्षद आशीष झा सहित कई अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज करायी गई। इस संदर्भ में नगर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने बताया कि आशीष झा के घर शनिवार को इस्तेहार चिपकाया गया। वार्ड पार्षद आशीष झा एवं कैलाश साह के पुत्र के साथ मारपीट की घटना हुई थी। जिसके बाद दर्जनों के साथ आकर बस स्टैंड में मारपीट एवं फायरिंग कर दिया। थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि जिस प्रकार फायरिंग किया गया था, उस फायरिंग में मासूम लोगों की जान भी जा सकती थी। उस समय कई बस यात्री बस पकड़ने को लेकर खड़ी थे। अपराधियों के द्वारा अंधाधुन फायरिंग किया गया। बताया इस मामले में जितने भी नामजद आरोपी है, किन्हीं को नहीं छोड़ा जाएगा। इस दौरान नगर थाना के एसआई मनोज कुमार,एसआई लक्ष्मी कुमारी के साथ कई सिपाही उपस्थित थे।
