मधुबनी- 11 मई। राजनगर थाना क्षेत्र के बलांट गांव जाने वाले रास्ते में नाले के पास गुरुवार की सुबह एक युवक का शव स्थानीय लोगों ने देखा। जिसकी सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पास्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं पुलिस के छानबीन में बरामद शव की पहचान कलुआही थाना क्षेत्र के मलमल गांव निवासी ओपी सहनी का पूत्र 27 वर्षीय राजेश कुमार साहनी के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद शव की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। सूचना के बाद मृतक के परिजन सदर अस्पताल मधुबनी पहुंचे।
मृतक के परिजन ने बताया कि मृतक युवक बीती रात अपने दोस्त के छेका का भोज खाने के लिए गया हुआ था, उसी दौरान मृतक के फोन पर किसी दोस्त का फोन आया। जिसके बाद वहां से निकल गया। मृतक युवक अपने घर से दूर रहकर आठ से दस वर्षों से ग्रेट इंडियन स्कूल में बच्चों को पढ़ाता था। उसी क्रम में स्कूल की एक शिक्षिका से प्रेम हो गया। वे दोनों एक ही रास्ते से आया, जाया करते थे। परिजन ने आरोप लगाया है कि प्रेम प्रसंग में ही राजेश कुमार सहनी की हत्या हुई है।
घटना के संबंध में राजनगर थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथमदृष्ठि में शव को देखने से यह प्रतीत हो रहा है कि उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया गया है। पुलिस कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।
