[the_ad id='16714']

MADHUBANI:- पत्रकार कुमार गौरव के साथ नगर थानाध्यक्ष राजा द्वारा दुर्व्यवहार से पत्रकार संघ आक्रोशित, SP से नगर थानाध्यक्ष राजा को हटाने और विभागीय कार्रवाई की मांग, कार्रवाई नही होने पर आन्दोलन को बेवश होगा पत्रकार संघ

मधुबनी- 15 जून। जिला मुख्यालय स्थित प्रेस क्लब में आईएफ डब्ल्यूजे की एक आवश्यक बैठक अध्यक्ष हेमंत कुमार सिंह के अध्यक्षता एवं सचिव आकिल हुसैन के संचालन में आयोजित हुई। बैठक में पिछले दिन नौ जून को पत्रकार कुमार गौरव के साथ नगर थानाध्यक्ष राजा के द्वारा किए गए दुर्व्यवहार की निंदा की गयी। तथा थानाध्यक्ष राजा पर कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी एवं जिला पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिए जाने पर सहमति बनी। तथा 72 घंटे के अन्दर नगर थानाध्यक्ष पर कार्रवाई नही होती है, तो इसके खिलाफ पत्रकार संघ आन्दोलन करने के लिए विवश होंगे। बैठक को संबोधित करते हुए आइएफडब्ल्यूजे के अध्यक्ष हेमंत कुमार सिंह,सचिव आकिल हुसैन,शैलेंद्र कुमार झा ने संयुक्त तौर कहा कि पत्रकार कुमार गौरब के साथ नगर थानाध्यक्ष राजा द्वारा दुर्व्यवहार एवं खुले आम गाली दी गई, जिसका विडियो भी वायरल हो रहा है। थानाध्यक्ष राजा शहर के आम लोगों के साथ भी अपमानजक व्यवहार करते हैं। इनके द्वारा नगर थाना क्षेत्र में अपराधियों,माफियाओं और अन्य अवैध कारोबारियों को संरक्षण दिया जा रहा है। इनके इस तरह के कृत्य से पुलिस पर भी लोगों का भरोसा उठ रहा है। लोग थाना आने से परहेज कर रहे है। इनके इस रवैये के खिलाफ आईएफडब्लूजे की बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मती से प्रस्ताव पारित किया गया है कि नगर थानाध्यक्ष राजा को तत्काल नगर थाना से हटाया जाए। इनके खिलाफ जांच कर विभागीय कार्रवाई की जाए। तथा जिले भर में समाचार संकलन के दौरान पत्रकारों के साथ सम्मान जनक व्यवहार अधिकारी करें। इसको लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक अपने स्तर से दिशानिर्देश जारी करें।

साथ ही जिले भर के समस्त पत्रकार वरीय पुलिस अधिकारी से मांग किया है कि 72 घंटे के अंदर नगर थानाध्यक्ष राजा पर कार्रवाई नहीं हो जाती है, तो सभी पत्रकार चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

मौके पर पत्रकार कल्याण झा,राजीव झा,शाहिद कामरान,अशोक कर्ण,राजेश कर्ण,आर.नेहाल,राम शरण साह,राजू प्रसाद,किशोर कुमार,अशोक पासवान,राकेश यादव,सोनी झा,अमर कुमार,राजेश सिंह,सुनिता झा अलावे कई पत्रकार मौजूद थे।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!