[the_ad id='16714']

MADHUBANI:- तेज रफ्तार बाइक चलाने के जनून ने ले ली दो युवक की जान

मधुबनी- 20 नवंबर। छठ के संध्या अर्घ्य के देर शाम बेनीपट्टी के महमदपुर पुल पर भीषण बाइक दुर्घटना हुई। जिसमें बाइक सवार दो युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। वहीं, एक युवक गंभीर रूप से जख्मी है। जिसका इलाज अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है। मृतक की पहचान बेनीपट्टी थाना के लदौत गांव के चंदेश्वर ठाकुर के पुत्र कन्हैया ठाकुर एवं नंदा राय के पुत्र अरुण राय के रूप में हुई है। वहीं, जख्मी भी इसी गांव के गौड़ी मुखिया बताए गए है। मिली जानकारी के अनुसार कन्हैया ठाकुर अपने बाइक पर दो अन्य को सवार कर महमदपुर की ओर से बेनीपट्टी की ओर आ रहा था। सड़क सूना होने के कारण बाइक काफी तेज रफ्तार में थी। जिसे पुल के नजदीक बाइक चालक संभाल नहीं पाया और रेलिंग और पीलर में ठोकर मार दी। ठोकर इतनी जबरदस्त थी की, दो युवक की जान मौके पर ही निकल गयी। बाइक पुल के नीचे करीब बीस फीट में उड़ते हुए गिरा। बाइक के परखच्चे उड़ गए थे। तेज आवाज पर नीचे अर्घ्य निगरानी में खड़े महमदपुर के लोग दौड़ पड़े। इसी दौरान घर जा रहे मनपौर मुखिया अमरेंद्र मिश्र सुगन ने दुर्घटना की सूचना बेनीपट्टी पुलिस को दी। तथा जख्मी को इलाज केलिए भेजवाने में जुट गए। उधर, दुर्घटना की सूचना मिलते ही अलर्ट बेनीपट्टी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुँच कर बाइक को सुरक्षित रख कर यातायात को चालू करा जख्मी और मृतक के पहचान में जुट गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, बाइक पर सवार लोग बाइक पर झूम और हल्ला कर रहे थे। बाइक काफी तेज थी। जिसके कारण पीलर से टकरा गई। एसएचओ सह पुलिस निरीक्षक सीताराम प्रसाद ने बताया कि, शव को पोस्टमार्टम केलिए मधुबनी भेजा जा रहा है। घटना से जहां पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं, मृतक के घर छठ की खुशियां गम में तब्दील हो गयी।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!