बॉलीवुड

फिल्म’, ‘रामायण’ का पहला गाना रिलीज

रणबीर कपूर और साई पल्लवी अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर 14 सितंबर को जारी कर दिया गया। फिल्म का ट्रेलर इससे पहले जुलाई में ब्रह्म मुहूर्त के दौरान रिलीज किया गया था। गाने के वीडियो में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता के रूप में नजर आ रही हैं। वीडियो में दोनों के स्वयंवर से लेकर वनवास तक के सफर की झलक दिखाई गई है। गाना टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है।

‘जय जय राम’ को अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसका संगीत ए.आर. रहमान ने तैयार किया है। गाने के बोल डॉ. कुमार विश्वास ने लिखे हैं। भक्ति और आध्यात्मिक भाव से भरपूर यह गीत फिल्म की कहानी और इसके पौराणिक संसार की झलक पेश करता है। गाने में रणबीर और साई की जोड़ी को राम और सीता के रूप में पहली बार विस्तृत अंदाज में देखने का मौका मिलता है।

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ में यश, रवि दुबे, अरुण गोविल, लारा दत्ता और रकुल प्रीत सिंह समेत कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है और इसे दो भागों में पेश किए जाने की योजना है। ‘रामायण’ का पहला भाग दिवाली 2026 के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!