[the_ad id='16714']

MADHUBANI:- जिला विधिक संघ का चुनाव संपन्न, अमरेश बने अध्यक्ष व संतोष सचिव

मधुबनी- 30 अप्रैल। जिला विधिक संघ का चुनाव परिणाम शनिवार शाम घोषित हुआ। अमरेश कुमार चौधरी अध्यक्ष जबकि संतोष कुमार यादव सचिव पद पर निर्वाचित घोषित किए गए। संतोष कुमार यादव ने अपने प्रतिद्वंदी रामनरेश राय को 114 वोटों से शिकस्त दी। वहीं अध्यक्ष पद का फैसला टॉस से हुआ। चुनाव प्रभारी लक्ष्मी राय ने बताया कि 212 मतदाताओं में से 194 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के लिए शिवकांत चौधरी एवं अमरेश कुमार चौधरी को 86-86 मत भवनाथ ठाकुर को आठ एवं सुशील पासवान को सात मत प्राप्त हुए। जबकि सात मत अवैध घोषित किए गए। अंतिम परिणाम के लिए सिक्का उछाला गया। वहीं सचिव पद के लिए राम नरेश राय को 38 एवं संतोष कुमार यादव को 152 मत प्राप्त हुए। तीन मत अवैध घोषित किया गया। उन्होंने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर अब्दुल सुभान साबरी, उपसचिव पद पर फुलदेव यादव एवं कोषाध्यक्ष पद पर अशोक कुमार झा पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। उधर वर्ष 2007 से लेकर 2022 तक लगातार अध्यक्ष पद पर रहे शिवकांत चौधरी ने जिला विधिक संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामना देते हुए कहा कि संघ के सदस्यों के निर्णय का सम्मान करते हैं। संघ के सदस्यों के लिए वे हमेशा लड़ाई लड़ते रहेंगे। इससे पूर्व सुबह 10 बजे मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लोग यहां पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के लिए कांटे का मुकाबला होने का लोग शुरू से ही कयास लगा रहे थे। अधिवक्ता लिपिक सुरेश यादव,प्रमोद नारायण झा सागर,विद्या झा,शिवेशचंद्र झा,फुलदेव यादव,विनोद यादव, राजन कुमार,मदन चौधरी ने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई दी है।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!