MADHUBANI:- चर्चित युवती हत्या कांड में मृतिका के पिता गिरफतार

मधुबनी- 07 जनवरी। रहिका थाना पुलिस ने लगभग चार महीने पूर्व चर्चित युवती हत्या कांड के मुख्य आरोपी मृतका के पिता को गिरफ्तार कर लिया। मालुम हो कि विगत 2 अक्टूबर को युवती अपने प्रेमी के साथ भाग कर शादी कर ली। तथा 4 अक्टूबर को उसकी हत्या कर शव को कहीं दफना दिया गया था। यह घटना रहिका पंचायत के बरहा टोल की है। जहां मृतका ने दूसरे समुदाय के लड़के के साथ भागकर प्रेम विवाह कर ली थी। जिसके बाद उसकी उसकी हत्या का आरोप उसके परिजनों पर है कि युवती का जलाकर मार दिया गया। रहिका पुलिस पूर्व में दोनों पक्षों से तीन लोगों गिरफ्तार किया था। जिसमें आरोपी प्रेमी युवक रोहित पासवान एवं मृतका की मां रुबेदा खातून और उसका भाई मो. अकबर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में लेने हेतु मधुबनी भेज दिया गया था। जबकि उक्त कांड में फरार चल रहे रहिका थाना क्षेत्र के बरहा टोल निवासी मो. ताहिर पिता स्वः मो. अयूब को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेज दिया गया। मौके पर प्रभारी थानाध्यक्ष कंदन बासुकी सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!