[the_ad id='16714']

MADHUBANI:- कमलपुर में 75 वर्षा से हो रहा चित्रगुप्त पूजा का आयोजन

मधुबनी- 16 नवंबर। मधुबनी जिले के पंडौल प्रखंड क्षेत्र के कमलपुर गांव में कायस्थ समाज के द्वारा चित्रगुप्त पूजा का आयोजन किया गया। विगत 75 साल से यहां चित्रगुप्त पूजा का आयोजन किया जा रहा है। पूजा समिति के अध्यक्ष शेखर कुमार एवं सचिव मिहिर रंजन ने बताया कि बड़े धूमधाम से चित्रगुप्त पूजा का आयोजन किया जाता है। पूजा में पुरोहित मंटून झा ने कहा कि प्रत्येक वर्ष विधि विधान पूर्वक भगवान चित्रगुप्त की पूजा होती है। पूजा में दूर-दूर से श्रद्धालु भगवान चित्रगुप्त का दर्शन करने आते हैं। समिति के कोषाध्यक्ष प्रभास कर्ण ने बताया कि पूजा के मौके पर सांस्कृति कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता है। समिति के अध्यक्ष शेखर कुमार ने जानकारी दिया कि भगवान चित्रगुप्त कलम के देवता हैं। उनका विधि विधान पूर्वक पूजा किया जाना चाहिए। कार्यक्रम के सफल आयोजन में समिति के पिंटू कुमार,रितु कुमार,नंदू कुमार,शैलेश कुमार,रिंकू कुमार,किशन साहू सहित अन्य ग्रामीण लगे हुए हैं।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!