
बिहार में पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 का ऐलान, 19 नवंबर से होगी परीक्षा
पटना- 01 सितंबर। बिहार में लाइब्रेरियन बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 का आयोजन किया जाएगा। लंबे समय से बिहार में विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्षों की बहाली की मांग हो रही थी, इस परीक्षा के बाद भर्ती का रास्ता साफ होने की उम्मीद है। समिति के अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एसएम ने जानकारी देते हुए बताया कि यह निर्णय शिक्षा विभाग से प्राप्त निर्देश के बाद लिया गया है।
ऑनलाइन आवेदन: 01.10.2026 से 21.10.2026 तक। परीक्षा की तिथि: 19.11.2026 से 10.12.2026 के बीच। रिजल्ट का लक्ष्य: दिसंबर, 2026 के अंतिम सप्ताह में। समिति ने कहा है कि इस पात्रता परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी – योग्यता, सिलेबस, परीक्षा शुल्क और आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तृत विज्ञप्ति बाद में जारी की जाएगी।



