
JHARKHAND:- प्रेम प्रकाश के घर AK 47 रखनेवाले दोनों जवान निलंबित
रांची- 24 अगस्त। प्रेम प्रकाश के घर हथियार रखनेवाले दोनों जवानों को निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में रांची पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दोनों जवानों ने बीते मंगलवार को लिखित रूप से सूचना दी थी, कि ड्यूटी समाप्त होने के बाद बारिश की वजह से प्रेम प्रकाश के घर में दोनों एके 47 रख कर चाबी ले लिया था।
बुधवार को जब दोनों जवान हथियार लेने पहुंचे तब तक ईडी की छापेमारी शुरू हो चुकी थी। इसमें दोनों हथियार ईडी ने बरामद किये। सूचना मिलने के बाद सार्जेंट मेजर और अरगोड़ा थाना प्रभारी के साथ मौके पर जांच के लिए पहुंचे थे। रांची पुलिस ईडी से पत्राचार कर हथियार बरामदगी के प्रयास में जुटी है। बताया जा रहा है कि जवान प्रेम प्रकाश का बॉडीगार्ड नहीं था, फिर उसके यहां हथियार कैसे और किसके कहने पर रखा। इन जवानों की कहीं दूसरी जगह बॉडीगार्ड के रूप में तैनाती थी फिर इन हथियारों को कैसे छोड़ दिया।
उल्लेखनीय है कि ईडी ने बुधवार को प्रेम प्रकाश के कई ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान ईडी को हरमू स्थित शैलोदय आवास से दो एके-47 मिले। दोनों एके-47 एक अलमीरा में रखे हुए थे। साथ ही 60 कारतूस भी मिले हैं। बरामद दोनों एके-47 रांची जिला बल के जवानों का है।



