
सांसद डॉ फैयाज अहमद के आवास से खाली हाथ लौटी केन्द्रीय जांच एजेंसी
मधुबनी- 24 अगस्त। राजद नेता सह राज्यसभा सांसद डा. फैयाज अहमद के आवास एवं मेडिकल कॉलेज अस्पताल में केंद्रीय जांच एजेंसी बुधवार को दिन भर जांच करती रही, परंतु उसे हाथ कुछ नही लगा और रात्री में खाली हाथ वापस लौटना पड़ा।
केंद्रीय जांच एजेंसी की खबर पाकर डॉ श्री अहमद के समर्थकों एवं राजद कार्यकर्ताओं की टीम दिन भर उनके आवास के सामने भूखे पेट जमे रहे और जांच एजेंसी का विरोध करते रहे। जांच एजेंसी के जाने के बाद डा. फैयाज अहमद ने अपने समर्थकों एवं राजद कार्यकर्ताओं का शुक्रिया अदा किया। जो लोग उन आवास के सामने दिन भर डटकर उनका हौसला बढ़ाते रहे।

इधर उन्होंने बताया कि जांच टीम को मैं और परिवार के सदस्यों ने जांच में भरपूर मदद करने का काम किया। परंतु जांच में कुछ भी नहीं मिला। वही डॉ फैयाज अहमद के समर्थकों एवं राजद कार्यकर्ताओं में केंद्रीय जांच एजेंसी के जाने के बाद काफी हर्ष देखा गया। तथा समर्थकों एवं राजद कार्यकर्ता अपने नेता डॉ फैयाज अहमद से देर रात तक मिलते रहे।

मौके पर हर सुख दुख में साथ खड़े रहने वाले उनके भाई नेयाज अहमद,अंजार अहमद, इम्तियाज अहमद के अलावा उन के पुत्र आशिफ अहमद,तौसीफ अहमद सहित समर्थकों एवं राजद कार्यकर्ताओं के सैकड़ों की भीड़ थी।



