विश्व

इजराइल का लेबनान पर हमला जारी, 02 मार्च से अब तक 3 हजार से ज्यादा लोगों की मौत

बेरूत (लेबनान)- 19 मई। अमेरिका की मध्यस्थता से इजराइल और लेबनान के बीच जारी सैन्य विराम (युद्ध विराम या सीज फायर) का अब तक कोई खास असर नहीं दिख रहा है। लेबनान में सक्रिय ईरान समर्थित आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह और इजराइल के बीच घमासान थमा नहीं है। सोमवार को दक्षिणी लेबनान में हुए हमले में कम से कम सात लोग मारे गए। लेबनान के स्थास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि दो मार्च से अब तक लेबनान में इजराइली हमलों में 3,000 से ज्यादा लोग मारे गए।

अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, मंत्रालय ने कहा, ” दो मार्च से 18 मई तक इस आक्रामकता में मरने वालों की संख्या 3,020 हो गई है। हमले में 9,273 लोग घायल हुए हैं। मृतकों में 18 साल या उससे कम आयु के 211 लोग और 116 स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं। हिजबुल्लाह ने कहा है कि उसने दक्षिण के गांवों पर हमलों के जवाब में रशाफ में इज़राइली सैनिकों पर ड्रोन से हमला किया है।

पीड़ित परिवार कह रहे हैं कि इजराइल और लेबनान में नाममात्र का ही सीज फायर चल रहा है। 16 अप्रैल को पहली बार दोनों देशों में 10 दिन के सीज फायर पर सहमति बनी, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। हमले नहीं रुके। 10 दिन बाद सीज फायर को तीन हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया तब भी हमले जारी रहे। 15 मई को एक बार फिर दोनों देशों के बीच 45 दिन के सीज फायर की सहमति बनी। फिर भी हमले जारी हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button