बिहार

MADHUBANI: शहर के चकदह पुल के नीचे सरकारी जमीन अतिक्रमित, CM सम्राट चौधरी को सौपेंगे ज्ञापन

मधुबनी- 03 मई। जिले के राजनगर अंचल के चकदह क्षेत्र में 13 नंबर गुमती से रांटी चौक तक सरकारी जमीन सड़क, नाला, पोखर भिंडा, पुल-पुलिया की जमीन का अतिक्रमण खाली कराने के लिए संस्कार संस्कृति संरक्षण समिति द्वारा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को एक ज्ञापन सौंपी जाएगी। इसकी जानकारी देते हुए समिति के सचिव मनोज यादव ने बताया कि चकदह से रांटी चौक तक सरकारी जमीन की अवैध कब्जे के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत कानूनी लडाई के लिए जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय में मामला दर्ज कराई जाएगी।

वहीं, सीएम, डीएम को आवेदन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा समाहरणालय और अंचल कार्यालय पर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरु किया जाएगा। ताकि अतिक्रमण खाली कराई जा सके।

उन्होंने बताया कि चकदह में सरकारी जमीन के अलावा गुलटेनी पोखर की अतिक्रमित जमीन खाली कराने के लिए स्थानीय स्तर पर आम लोगों द्वारा जिला प्रशासन और राजनगर अंचल कार्यालय को आवेदन दिया गया था। सदर एसडीओ कार्यालय द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की प्रकिया शुरु की गई थी। लेकिन भू-माफियाओं और दबंगों के चलते तत्काल मामला दबा दिया गया।उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा सरकारी जमीन को खाली कराने के आश्वासन के बाद चकदह रेलवे गुमटी से रांटी चौक तक के बीच सड़क के दोनों किनारे सरकारी जमीन को अतिक्रमण खाली होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। अतिक्रमण हटाओ अभियान चकदह सहित राजनगर के विभिन्न हिस्सों में चलाई जाएगी।चकदह गुलटेनी पोखर सहित अन्य सरकारी जमीन अवैध कब्जे की पहचान की गई है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button