
नारी प्रताड़ना आधारित महेंद्र मलंगिया की नाटक ‘लक्ष्मण रेखा खंडित’ के लिए सम्मानित हुई अंजलि
मधुबनी- 03 मई। दिल्ली के मल्लर सभागार में आयोजित महेंद्र मलंगिया महोत्सव में नारी प्रताड़ना व शोषण पर आधारित नाटक “लक्ष्मण रेखा खंडित” का बेहतर प्रदर्शन के लिए लोकहित रंगपीठ सेवा संस्थान के निदेशक महेंद्र लाल कर्ण को मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया गया।
लक्ष्मण रेखा खंडित नाटक मंचन की टीम के मधुबनी पहुंचने पर लोकहित रंगपीठ सेवा संस्थान के सरहद स्थित मिथिला चित्रकला प्रशिक्षण केन्द्र पर समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बेहतर अभिनय को लेकर अंजलि कुमारी को सामाजिक कार्यकर्ता अनिल कुमार दास, संस्था सचिव महेन्द्र लाल कर्ण, मुख्य प्रशिक्षक नितिन रावत सेंटर इंचार्ज रूपा कुमारी द्वारा सम्मानित किया गया। बता दें कि 24 से 28 अप्रैल तक “चतुर्थ अन्तर्राष्ट्रीय मलंगिया महोत्सव” का आयोजन गांधी दर्शन व गांधी स्मृति, राजघाट, नई दिल्ली में किया गया। जिसमें महेंद्र मलंगिया द्वारा लिखित 35 नाटकों का मंचन भारत व नेपाल की अलग-अलग नाट्य संस्थाओं द्वारा किया।
इस आयोजन से महेंद्र मलंगिया का नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल हो गया। संस्थान के सचिव व नाट्य निर्देशक महेन्द्र लाल कर्ण ने बताया कि महेंद्र मलंगिया को गृह जिला में सम्मानित करने के लिए 23 मई से तीन दिवसीय मधुबनी रंग महोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया है। जिसमें मलंगिया लिखित नाटकों का मंचन किया जाएगा। लक्ष्मण रेखा खंडित 1969 ई में लिखा महेन्द्र मलंगिया का यह पहला नाटक है। नारी प्रताड़ना पर आधारित यह नाटक सामाजिक कुरीतियों पर करारा प्रहार करती है। संगीत शिवनारायण मिश्र और हर्षित आर्यन ने दिया।



