
MADHUBANI:- सफाई कर्मियों की हड़ताल से शहर में डेग-डेग पर पसरा कचरा, नहीं हो सका डोर टू डोर कचरा उठाव
मधुबनी- 30 जुलाई। नगर निगम आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी संघ के तत्वावधान में 30 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरु कर दिया है। जिससे निगम क्षेत्र में सफाई कार्य ठप हो गया है। शहर में जगह-जगह कचरा पसरा नजर आ रहा है। बिहार लोकल बॉडीज इम्प्लाईज फेडरेशन एवं बिहार स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर तीन सूत्री मांगों के समर्थन में हड़ताल के पहले दिन निगम के सफाई कर्मियों ने काम ठप कर निगम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया।
हड़ताल से मधुबनी शहर के हर गली-मोहल्ले में कचरा ही कचरा का उठाव नहीं होने से परेशानी शुरु हो गई है। हड़ताल से डोर टू डोर कचरा का उठाव नहीं होने से लोग खुले में कचरा फेंकने को विवश मजबूर हो गए हैं। वहीं, जानवरों के कारण कचरा सड़कों पर बिखरता जा रहा है। कचरा के चलते संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका से नकारा नहीं जा सकता है। इसी बीच गुरुवार दोपहर बारिश से कचरे के ढेर से दुर्गंध उठने लगा है। कई स्थानों पर कचरा पानी में तैरता नजर आ रहा है। नगर निगम आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी संघ के महासचिव बबलू राम ने कहा कि तीन सूत्री मांग पूरी होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा। संविदा, आउटसोर्सिंग, ठेकेदारी व्यवस्था के तहत कार्य करने वाले श्रमिकों के अधिकार की लड़ाई लड़ी जा रही है।


