बिहार

मिथिला में पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग, एलजेपी नेता डॉ. विभय कुमार झा ने PHED मंत्री संजय सिंह से की मुलाकात

पटना- 05 अगस्त। लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा सह पार्टी प्रवक्ता डॉ. विभय कुमार झा ने पटना में बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) मंत्री श्री संजय सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर डॉ. झा ने मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का सम्मान करते हुए मंत्री को मिथिला का पारंपरिक पाग और दोपट्टा भेंट कर सम्मानित किया।

मुलाकात के दौरान डॉ. विभय कुमार झा ने मिथिला क्षेत्र में स्वच्छ एवं सुचारु पेयजल व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पेयजल आपूर्ति को और बेहतर बनाने तथा आवश्यक योजनाओं में तेजी लाने का आग्रह किया।

इस पर PHED मंत्री संजय सिंह ने डॉ. झा को सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार आम लोगों को बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मिथिला क्षेत्र से जुड़े पेयजल संबंधी मुद्दों पर विभाग गंभीरता से कार्य करेगा और आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

डॉ. विभय कुमार झा ने मुलाकात के बाद उम्मीद जताई कि सरकार के सहयोग से मिथिला क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा, जिससे लोगों को स्वच्छ और निर्बाध पेयजल उपलब्ध हो सके।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!