
MADHUBANI: नगर निगम सशक्त स्थाई समिति सदस्य पद के लिए पार्षद विभा देवी की दावेदारी
मधुबनी- 24 मई। नगर निगम सशक्त स्थाई समिति सदस्य पद के लिए 27 मई को होने वाले चुनाव में समिति के निवर्तमान सदस्य सह वार्ड 40 की पार्षद विभा देवी चुनाव में अपनी दावेदारी प्रस्तुत करेंगी। पार्षद विभा देवी के समर्थन में पार्षदों का जनसंपर्क तेजी से चल रहा है। बता दें कि विभा देवी के अलावा अब तक दो और निवर्तमान सदस्य सह पार्षद कैलाश सहनी व आशीष कुमार झा ने अपनी दावेदारी की घोषणा कर चुके है। जिससें चुनाव में प्रत्याशियों के चयन में एकाधिकार पर अंकुश लगता नजर आने लगा है। वहीं, दूसरे खेमा में बेचैनी बढ गई है।
बतादें कि समिति सदस्य पद के लिए पहली बार मतदान का अवसर मिलने से अधिकांश पार्षद संभावित प्रत्याशी के चयन में एकाधिकार को खत्म करते हुए पारदर्शिता को तरजीह दे रहे है। अधिकांश पार्षद आपसी सहमति के आधार पर प्रत्याशी का चयन के लिए पार्षदों से संपर्क स्थापित कर रहे हैं।


