
बिहार
CM सम्राट ने की पंचायती राज विभाग की समीक्षा, पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश
पटना, 06 नवंबर। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
मुख्यमंत्री ने पंचायत सरकार भवनों के निर्माण कार्य में तेजी लाने एवं उनके बेहतर रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पंचायतों में बिजली आपूर्ति से संबंधित जानकारी जनप्रतिनिधियों को भी उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
मुख्यमंत्री ने जलमीनारों पर 5 किलोवाट की जगह 20 किलोवाट क्षमता के सोलर पैनल लगाने तथा नए पंचायत सरकार भवनों के सोलराइजेशन को निर्माण के एस्टीमेट में ही शामिल करने के निर्देश दिए।



