बिहार

BIHAR:- पूर्वी चंपारण में मदरसा शिक्षक पर 31 लाख के गबन का आरोप, FIR के बाद सेवा समाप्ति की अनुशंसा

मोतिहारी, 01 नवंबर। पूर्वी चंपारण जिले के एक मदरसा शिक्षक द्वारा सरकारी राशि के बड़े गबन का मामला सामने आया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी ने इस संबंध में बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड, पटना को पत्र लिखकर शिक्षक की विधिसम्मत सेवा समाप्ति की कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

DEO कार्यालय के अनुसार, मो. इमादुद्दीन शाबिर, मदरसा मिसवाहुल उलूम सेमरहिया, छौड़ादानों को HRMS प्रणाली से जिले के शिक्षकों के वेतन भुगतान हेतु प्रतिनियुक्त किया गया था। आरोप है कि मो. शाबिर ने इस प्रणाली में जानबूझकर छेड़छाड़ करते हुए स्वयं और अपनी पत्नी रोबिना कौशर का खाता संलग्न कर दिया।

उसने स्वयं के नाम पर 13,87,881 रुपये और पत्नी रोबिना कौशर के नाम पर 17,48,178 रुपये, कुल 31,36,059 रुपये की सरकारी राशि अवैध रूप से निकासी कर अपने और पत्नी के खाते में जमा कर ली।
इस कृत्य के लिए कार्यालय द्वारा स्थानीय नगर थाना, मोतिहारी में कांड दर्ज कराया गया है। साथ ही मोतिहारी पुलिस द्वारा मो. शाबिर पर 10,000 रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है।

DEO ने पत्र में कहा है कि सरकारी राशि का गबन कर फरार होने के कारण वे मदरसा शिक्षक पद निर्वहन योग्य नहीं हैं। साथ ही यह भी ज्ञातव्य है कि संबंधित मदरसा में प्रबंध समिति क्रियाशील नहीं है।

DEO ने प्राथमिकी की प्रति संलग्न कर बोर्ड से शिक्षक की सेवा समाप्ति की कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। इसकी प्रतिलिपि प्रधान मौलवी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी छौड़ादानों, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना, क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक तिरहुत प्रमंडल और जिला पदाधिकारी को भी भेजी गई है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!