
रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन- ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली शुरू
नई दिल्ली, 01 नवंबर। दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आज रविवार को विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली आयोजित की जा रही है।
रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव, नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला और राजद नेता तेजस्वी यादव समेत विपक्ष के कई बड़े नेता शामिल हुए। तृणमूल से अभिषेक बनर्जी भी मंच पर मौजूद रहे। मुद्दा क्या? विपक्ष मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और कथित ‘वोट चोरी’ को लेकर सरकार और चुनाव आयोग को घेर रहा है। रैली से मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी उठाई जा रही है।
मार्च से मैदान तक: रैली से पहले सभी बड़े नेता खरगे के आवास पर जुटे, फिर खुली बस में सवार होकर मार्च निकाला। मिंटो ब्रिज और कनॉट प्लेस जंक्शन से शुरू हुआ मार्च अजमेरी गेट के रास्ते रामलीला मैदान पहुंचा। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इस मार्च में शामिल हुए। मैदान में जनसभा शाम 5 बजे तक चलेगी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: दिल्ली पुलिस ने रैली को लेकर किले में तब्दील कर दिया है मैदान को 4000+ पुलिस और केंद्रीय बल के जवान तैनात किए गए है।
14 सुरक्षा जोन, हर जोन में ACP स्तर के अधिकारी शामिल है
200+ CCTV, ड्रोन और बॉडी कैम से निगरानी कर रही है। मैदान में विशेष नियंत्रण कक्ष बनाया गया
राहुल गांधी ने पहले ही लोगों से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की थी। विपक्ष इसे चुनावी अनियमितताओं के खिलाफ बड़े आंदोलन की शुरुआत बता रहा है।



