
MADHUBANI:- जिले में वोटर पुनरीक्षण का विशेष अभियान जारी, रहिका के इजरा पंचायत घाट टोला स्कूल में चला सत्यापन
मधुबनी- 01 नवंबर। चुनाव आयोग के निर्देश पर मधुबनी जिले में 11 अक्टूबर से एक महीने तक विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रहिका प्रखंड के इजरा पंचायत के घाट टोला स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय परिसर में मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य किया गया।
अभियान के तहत BLO गुलामुल हक द्वारा मतदाता सूची का सत्यापन किया जा रहा है। नए मतदाताओं का नाम जोड़ना, मृत, डुप्लीकेट और स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाना तथा आधार व पते की त्रुटियों में सुधार किया जा रहा है। विद्यालय परिसर में लगे शिविर में ग्रामीणों को बताया गया कि जिन युवाओं की उम्र 1 जनवरी 2026 तक 18 वर्ष पूरी हो रही है, वह Form-6 भरकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं।
वहीं नाम, पता या फोटो में त्रुटि के लिए Form-8 भरने की जानकारी दी गई। स्थानीय लोगों ने इस अभियान का स्वागत किया है। पंचायत के लोगों से अपील की गई है कि वे अपने परिवार के सभी मतदाताओं के नाम की जांच कर लें और शिविर में सहयोग करें।
चुनाव आयोग का यह एक महीने का विशेष अभियान जिले में मतदाता सूची को त्रुटि-रहित और अद्यतन बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।



