
बिहार
बिहार में जिउतिया की छुट्टी में बदलाव, अब 5 अक्टूबर की जगह 3 अक्टूबर को बंद रहेंगे सरकारी स्कूल
पटना- 29 सितंबर। बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने जीवित पुत्रिका व्रत (जिउतिया) के अवकाश की तिथि में संशोधन किया है।
शिक्षा विभाग (माध्यमिक शिक्षा) के निदेशक नितिन कुमार सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार पहले 2026 की छुट्टी तालिका में जिउतिया का अवकाश 05 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को निर्धारित था। अब इसमें आंशिक संशोधन करते हुए 05 अक्टूबर की जगह 03 अक्टूबर 2026 को सभी सरकारी विद्यालयों में अवकाश रहेगा।
यह आदेश राजकीय, राजकीयकृत, परियोजना, उत्क्रमित प्रारंभिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों सहित संस्कृत, उर्दू और मदरसा पर भी लागू होगा।



