बिहार

MADHUBANI:- खेसरा 570 पर एक कुख्यात भू-माफिया के गुर्गो की धमक, सामने आया CCTV फुटेज

मधुबनी- 24 जुलाई। नगर निगम क्षेत्र और इससे सटे ग्रामीण क्षेत्रों में एक कुख्यात भू-माफिया के गुर्गो ने आतंक मचा रखा है। इलाके के कुख्यात भू-माफिया के गुर्गे शहर के स्टेशन चौक स्थित हनुमान मंदिर के सामने खेसर 570 की सरकारी जमीन पर देखे जा रहे हैं। इन गुर्गो का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जानकारों के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहे तीन लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। चिन्हित करने के बाद कार्रवाई की जाएगी। जानकारों का मामना है कि गुर्गों के इशारे पर इस सरकारी जमीन पर पिछले दिनों रात के अंधेरे में मिट्टी भराई की गई थी। जानकारों के मुताबिक इन गुर्गों द्वारा शहर के रांटी चौक से चकदह जाने वाली सड़क पर बसे भू-स्वामियों से रंगदारी की मांग की गई थी।

इस मामले में जुलाई 2025 में राजनगर थाना में एफआइआर दर्ज किया गया है। राजनगर थाना में दर्ज प्राथमिक के अलावा पुलिस अधीक्षक को भी आवेदन दिया गया था। राजनगर थाना में दर्ज प्राथमिकी में सुनील कुमार झा, राजेश कुमार, गोविंद कुमार झा, ध्रुव कुमार झा, राकेश साह, देव सुंदर साह, मनोज कुमार झा व देवकांत झा ने आरोप लगाया है कि करीब तीन दशक से जमीन खरीद कर अपना-अपना घर बनाकर रह रहे हैं। जून 2025 में करीब आधा दर्जन हथियार से लैस युवाओं ने हम सभी लोगों को धमकी देते हुए 10-10 लाख रुपया रंगदारी की मांग की गई। इसी तरह की घटना जुलाई 2025 को अंजाम दिया गया। इसके बाद मोबाइल से जान से मारने की धमकी दी गई। रंगदारी और भयादोहन के मामलों के इस कुख्यात चट्टे-बट्टे भू-स्वामियों का दोहन करते है। किसी जमीन पर जबरन कब्जा और रंगदारी वसूली इनका धंधा बन चुका है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!