
BIHAR:- रैयाम चीनी मिल क्षेत्र में गन्ना किसानों का पंजीकरण कार्य तेज, ईजरा पंचायत में 150 से अधिक गन्ना किसानों के रजिस्ट्रेशन का कार्य पुरा
मधुबनी- 29 सितंबर। रैयाम चीनी मिल के 5 से 10 किलोमीटर के दायरे में गन्ना किसानों के निबंधन का कार्य तेजी से चल रहा है। मधुबनी जिला के रहिका प्रखंड क्षेत्र के ईजरा पंचायत में अबतक 150 से अधिक गन्ना किसानों के रजिस्ट्रेशन का कार्य पुरा किया जा चुका है, जबकि शेष किसानों के रजिस्ट्रेशन का कार्य जारी है।
गन्ना विकास विभाग के कर्मी गांव-गांव जाकर गन्ना किसानों के रजिस्ट्रेशन में लगे हुए हैं, ताकि पेराई सत्र के दौरान किसानों को गन्ना आपूर्ति में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसी कम्रमें मधुबनी जिला के रहिका प्रखंड क्षेत्र के ईजरा पंचायत में गन्ना किसानों का रजिस्ट्रेशन करने में जुटे हुए हैं। वहीं ईजरा पंचायत की मुखिया जाहिदा खातुन के निर्देश पर पंचायत के कर्मी गंगा प्रसाद महतो एवं पंचायत कृषि सलाहकार अजय कुमार गन्ना विकास विभाग के कर्मियों के सहयोग में सक्रिय रूप से लगे हुए थे। मुखिया जाहिदा खातुन ने ईजरा पंचायत के गन्ना किसानों से अपील की है कि अधिक से अधिक किसान रजिस्ट्रेशन कराऐं।
इधर गन्ना विकास विभाग के जनसेवक चन्द्रदेव राम एवं आशुतोष कुमार ने बताया कि गन्ना विकास विभाग का लक्ष्य है कि रैयाम चीनी मील क्षेत्र के सभी गन्ना उत्पादक किसानों का समय पर निबंधन पूरा कर लिया जाए, जिससे उन्हें सरकारी दर पर गन्ना बिक्री और अनुदान का लाभ मिल सके। तथा रैयाम चीनी मील समय पर चालू हो सके।



